संसार में अच्छे लोग भी हैं लेकिन उनकी संख्या कम है और वे बिखरे हुए हैं l अधिकांश लोग अहंकारी हैं , जो सिर्फ अपनी हुकूमत चलाना चाहते हैं जिन्हें लोगों के हित से कोई मतलब नहीं है , केवल उनका स्वार्थ पूरा होना चाहिए l ऐसे लोग बदलना नहीं चाहते l अहंकार की वजह से स्वयं को गलत समझते ही नहीं हैं तो सुधार कैसे हो ? जब अच्छाई संगठित हो उसका प्रभाव जन -मानस पर पड़े तभी शांति संभव है l
Monday, 19 June 2017
Friday, 16 June 2017
सुख शान्ति से जीने के लिए हमें आध्यात्मिक होना होगा l
अध्यात्म का अर्थ - जीवन से भागना नहीं है , संन्यासी बनना नहीं है l अध्यात्म का अर्थ है -- अपने अवगुणों को पहचानकर उन्हें दूर करना , सद्गुणों को अपनाना , कार्य को कुशलता से करना l कुशलता का मतलब चालाकी नहीं l कर्तव्य पालन ईमानदारी से हो तो संसार की अधिकांश समस्याएं हल हो जाएँ l योग की विभिन्न क्रियाओं से लाभ प्राप्त करने के लिए मन का परिष्कार जरुरी है l
यदि मन में छल - कपट , ईर्ष्या-द्वेष है , हमारा मन दूसरों को धोखा देने , उन्हें नीचा दिखाने, उनका हक छीनने में लगा है तो सारी बाहरी क्रियाएं व्यर्थ हैं l तरह तरह के आसन कर के भी चेहरा मलिन रहेगा l आध्यात्मिक क्षेत्र में कोई प्रगति नहीं हो सकेगी l मन का परिष्कार ही अध्यात्म है l

Wednesday, 14 June 2017
सुख शान्ति से जीने के लिए संवेदना की जरुरत है
संवेदना न होने से परिवार टूट रहे हैं , अत्याचार और अन्याय बढ़ा है l पहले छोटी - छोटी रियासते थीं , तो यह स्पष्ट था कि वहीँ के शक्तिशाली कमजोर पर अत्याचार कर रहे हैं l अब वैश्विकरण का युग है , बाजार की तरह अत्याचार , अन्याय , भ्रष्टाचार और अपराध ---- यह सब भी वैश्विक स्तर पर है l आज इंटरनेट के युग में यह समझना बहुत कठिन है कि सामने जो अपराध या अत्याचार कर रहा है उसकी डोर किस के हाथ में है , अपनी कमजोरियों के कारण वह किसके इशारों पर काम कर रहा है l आज की सबसे बड़ी जरुरत है --हम अपना आत्मिक बल बढ़ाएं l नि:स्वार्थ भाव से , ईमानदारी से कर्तव्य पालन करना ही एक तपस्या है l ऐसा कर के शान्ति से रहा जा सकता है है
संसार में सुख - शांति के लिए जीवन में नैतिक मूल्यों की स्थापना अनिवार्य है
नारी और पुरुष एक ही गाड़ी के दो पहिये हैं , एक पहिया अच्छा हो और दूसरा पंक्चर हो तो गाड़ी नहीं चलेगी l इसी तरह नारी और पुरुष में से एक वर्ग सन्मार्ग पर चले और दूसरा स्वेच्छाचारी हो तो समाज का सही ढंग से विकास नहीं हो सकता l सबसे बड़ी जरुरत यही है कि नारी और पुरुष दोनों ही सद्गुणों को अपने जीवन में अपनाएं तभी वे आने वाली पीढ़ी को सही दिशा दे सकेंगे l
Sunday, 11 June 2017
अशान्ति इसलिए है कि लोग ईश्वर का नाम तो लेते हैं लेकिन उनके बताये मार्ग पर नहीं चलते
संसार में विभिन्न धर्म हैं , ईश्वर के अनेक रूप हैं l लोग अपने - अपने तरीके से ईश्वर का नाम लेते हैं लेकिन उनके बताये मार्ग पर नहीं चलते l धर्म ग्रंथों में बताये गए श्रेष्ठ मार्ग को , सद्गुणों को नहीं अपनाते इसलिए स्वयं अशांत रहकर दूसरों को भी अशांत करते हैं l यदि मनुष्य अपने अहंकार को छोड़ दे तो ईश्वर के नाम में इतनी शक्ति है जो युद्ध की आग को भी शांत कर देती है l एक प्राचीन कथा है जो बड़े - बुजुर्ग सुनाया करते थे ----
एक राजा बड़ा अहंकारी था , उसमे अनेक सद्गुण थे लेकिन वे सब अहंकार से ढक गए थे l एक बार किसी अन्य राजा से उसका विवाद हो गया और युद्ध की स्थिति उत्पन्न हो गई l वह राजा भगवान् श्री राम का अनन्य भक्त था ,, उसे उनकी प्रत्यक्ष कृपा प्राप्त थी l युद्ध शुरू होने पर उस अहंकारी राजा का किसी ने साथ न दिया क्योंकि सब जानते थे कि वह दूसरा राजा परम भक्त और प्रजापालक है l
जब अहंकारी राजा ने अपनी मृत्यु को निकट देखा तो घबराया l उसके एक वृद्ध मंत्री ने सलाह दी कि तुम श्री हनुमानजी की शरण में जाओ , केवल वे ही तुम्हे बचा सकते हैं और कोई नहीं l वह राजा अपना धन - वैभव , घोड़े - रथ सब छोड़ कर पैदल ही भागता - दौड़ता हनुमानजी के चरणों में गिर पड़ा , बोला --- उस भक्त राजा के पास भगवन श्री राम की दी हुई अमोघ शक्ति है उससे मेरी रक्षा करो l हनुमानजी ने उसे शरण दी और कहा - अहंकार छोड़ो, जैसा मैं कहूँ वैसा करो l उन्हें तुम अस्त्र -शस्त्र से नहीं जीत सकते l
युद्ध के मैदान में दोनों सेनाएं थीं --- एक ओर सद्गुण संपन्न , प्रजापालक राजा जिसे भगवान् राम का संरक्षण था और दूसरी और वह राजा - जो अहंकार छोड़ने का संकल्प ले चुका था हनुमानजी की शरण में था l बड़ा अदभुत द्रश्य था l श्री हनुमानजी ने उसे तीन मन्त्र बताये उनके जपने से बड़ी से बड़ी शक्ति से भी कोई अहित नहीं होगा ---- ' सीता -राम , सीता - राम '
' श्री राम जय राम , जय - जय राम ' श्री राम जय राम , जय - जय राम '
इन दोनों मन्त्रों के जपने से किसी शक्ति बाण ने उसका अहित नहीं किया , नमन कर वापस लौट गईं l तो प्रतिपक्षी राजा को बड़ी हैरानी हुई l अब उसने सबसे शक्ति शाली बाण चलाया , प्रलय की सी स्थिति उत्पन्न हो गई l तब हनुमानजी ने उससे कहा -- सन्मार्ग पर चलने का , अपनी शक्ति का लोक - हित में उपयोग करने का संकल्प लो , फिर सच्चे मन से ईश्वर का ध्यान कर जप करो ' रघुपति राघव राजा राम , पतित पावन सीता राम '
वह शक्ति भी शांत हो गई और युद्ध समाप्त हो गया l कथा का सार यही है कि हम ईश्वर का नाम लेने के साथ सन्मार्ग पर चलें , अपनी बुराइयों को छोड़ें , तभी शांति संभव है

Thursday, 8 June 2017
अशान्ति का कारण मनुष्य का बढ़ता हुआ अहंकार है
आज अशान्ति की सबसे बड़ी वजह है कि---- न केवल मनुष्य का अहंकार बढ़ता जा रहा है वरन ऐसे अहंकारियों की संख्या भी दिन - प्रतिदिन बढ्ती जा रही है l परिवार हो , कार्यालय हो या कोई संस्था हो , कुछ लोग ' विशेष ' लोगों की चापलूसी कर स्वयं को शक्तिशाली समझने लगते हैं और अपनी हुकूमत चलाना चाहते हैं l शक्ति का दुरूपयोग ही अशांति का कारण है l आज सबसे बड़ी जरुरत सद्बुद्धि की है l लोग अपनी शक्ति का दुरूपयोग कर के अपने लिए कमजोर की ' हाय ' इकट्ठी करते हैं , अपनी ही नींव को खोखला करते हैं l यदि सद्बुद्धि आ जाये तो अपनी शक्ति का उपयोग समाज के कल्याण के लिए , गिरे हुए और कमजोर को ऊपर उठाने के लिए करें तो लोगों से सच्चा सम्मान और दुआएं प्राप्त कर सकते है l
Sunday, 4 June 2017
परिवार और समाज में अशान्ति का कारण ------ धन का लालच है
आज धन का लालच लोगों पर इस कदर हावी है कि रिश्तों का कोई महत्व नहीं रहा l आज से बहुत समय पहले तक वर पक्ष के लोग विवाह के समय जितना दहेज मिल गया , उससे संतुष्ट हो जाते थे और रिश्तों को निभाते थे l तृष्णा, लालच एक बीमारी है इसका सम्बन्ध किसी जाति या धर्म से नहीं , यह तो मन की कमजोरी है l लोभ , कामना , वासना से पीड़ित व्यक्ति एक बार के दहेज से संतुष्ट नहीं होता l वह बार - बार दहेज चाहता है l ऐसी स्थिति में कोई धन कमाने के लिए वैध - अवैध तरीके अपनाता है तो कोई दुबारा दहेज पाने के के लिए निर्दयी हो जाता है l यदि समाज में ऐसी जागरूकता आ जाये कि यदि किसी विवाहिता ने आत्महत्या की है या किसी की हत्या की गई है तो उस व्यक्ति का दुबारा विवाह होना असंभव हो जाये , उसे समाज स्वीकार न करे | पुरुष और नारी से मिलकर ही यह समाज बना है l यदि नारी जागरूक हो जाये , उसका आत्मिक बल जाग्रत हो जाये तो नारी पर होने वाले अत्याचार समाप्त हो जाएँ l
Subscribe to:
Posts (Atom)