यह विचार कि ईश्वर है , उसकी नजर हमारे हर कार्य पर है , यहाँ तक कि जो हम सोच रहे हैं , जो हमारे मन में चल रहा है वह भी ईश्वर से छुपा नहीं है ---- यह विश्वास व्यक्ति को गलत कार्य करने से रोकता है l ऐसे व्यक्ति अपना कर्तव्य पालन पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से करते हैं l एक श्रेष्ठ उद्देश्य को लेकर जिस भी कार्य में हाथ लगाते हैं , उसमे सफल होते हैं l ऐसे विश्वास के लिए कर्मकांड जरुरी नहीं है , हमारी भावनाएं पवित्र होनी चाहिए l
Tuesday, 10 July 2018
Monday, 9 July 2018
कठोर दंड से ही अपराध पर नियंत्रण संभव है
जब कभी समाज में स्थिति इतनी विकट हो जाती है कि व्यक्ति अपने को राक्षस कहने - कहलाने में गर्व अनुभव करने लगे तब उसका अंत करना ही उचित होता है l ---- महर्षि पुलस्त्य का पौत्र और परमज्ञानी , तेजस्वी महर्षि विश्रवा का पुत्र रावण अपने को ऋषि पुत्र कहने के बजाय
' राक्षसराज ' कहता था l वेद और शास्त्रों का ज्ञाता , महान विद्वान् होते हुए भी मर्यादा भुला बैठा l छल से उसने सीताजी का अपहरण किया l तब भगवन राम ने न केवल रावण का वध किया , बल्कि पापी और अत्याचारी का साथ देने वाले उसके सभी बन्धु - बांधवों का वध कर दिया ताकि समाज को कलंकित करने वाली ऐसी घटनाएँ दुबारा न हों l
इसी तरह महाभारत में प्रसंग है --- जब पांडव अज्ञातवास में राजा विराट के महल में वेश बदल कर कार्य करते थे l महारानी द्रोपदी सैरंध्री बनकर रानी की सेवा करती थीं l तब रानी के भाई
' कीचक ' की कुद्रष्टि द्रोपदी पर थी l जब बात असहनीय हो गई तो एक दिन अवसर पाकर सैरंध्री ( महारानी द्रोपदी ) ने भीम से उसकी शिकायत की l भीम को बहुत क्रोध आया , उस दिन वे अज्ञातवास में थे इसलिए सामने चुनौती देकर युद्ध नहीं कर सकते थे , उन्होंने योजना बनाई, उसके अनुसार सैरंध्री ने कीचक से कहा --- ठीक है तुम रात को अँधेरे में आना , शर्त यह है कि रोशनी बिलकुल न हो l कीचक तो कामांध था , चल दिया l वहां सेज पर द्रोपदी की बजाय भीम बैठ गए l कीचक बहुत बलवान था l भीम और कीचक में मल्ल युद्ध हुआ l भीम ने कीचक को मौत के घाट उतार दिया l
दु:शासन ने चीर हरण किया , दुर्योधन ने उस वक्त अपशब्द बोले , तो महाभारत हुआ समूचे कौरव वंश का अंत हो गया l इतिहास ऐसे उदाहरण से भरा पड़ा है कि जिसने भी नारी के सम्मान को चुनौती दी , उसे अपमानित किया , उसका अंत किया गया l
इसी तरह संस्कृति की रक्षा संभव हो सकी है l आज के समय में जब अपराधी समाज में मिलकर रौब से रहते हैं तब विचारशीलों को जागरूक होने की अनिवार्यता है l

Sunday, 8 July 2018
नैतिक मूल्यों में गिरावट के कारण ही ऐसे अपराध होते हैं जिससे राष्ट्र की छवि खराब होती है
नैतिक शिक्षा की पुस्तक पाठ्यक्रम में सम्मिलित कर देने से नैतिकता का ज्ञान नहीं होता l मानवीय मूल्यों के आभाव में ज्ञान का , धन का , संचार के साधनों का , समूची वैज्ञानिक प्रगति का ही दुरूपयोग होता है l यह सत्य है कि अहंकारी और गलत राह पर चलने वाला दूसरों को तो कष्ट पहुंचाता है लेकिन स्वयं भी समूल नष्ट हो जाता है l
समस्या विकट इसलिए है क्योंकि बच्चों को शिक्षा देने वाले , उन्हें अच्छे संस्कार देने वाले बहुत कम हैं l भ्रष्टाचार , बेईमानी , स्वार्थ , झूठ , नशा, आदि गैर कानूनी कार्य करने वालों का बोलबाला है l जब तक जन चेतना नहीं जागेगी , लोग दूसरे के कष्ट को महसूस नहीं करेंगे , संवेदना नहीं जागेगी तब तक सुधार संभव नहीं है l

Thursday, 5 July 2018
व्यक्ति बदली हुई परिस्थिति से समझौता करना नहीं चाहता
स्वतंत्रता के पहले राजा - रजवाड़े थे , जमींदार , जागीरदार , सामंत आदि थे जो अपने - अपने क्षेत्र में अपना दबदबा रखते थे l इसी तरह जाति को देखें तो एक विशेष वर्ग ने अपने को श्रेष्ठ घोषित कर अन्य वर्गों को बहुत तिरस्कृत व अपमानित किया l
अब परिस्थितियां बदल गईं लेकिन इन लोगों की सोच नहीं बदली इस कारण खुद कुंठित रहते हैं और अपने अहंकार को पोषण न मिलने के कारण दूसरों को परेशान करते हैं l इससे समाज में अशांति , तनाव की स्थिति पैदा होती है l ऐसे लोग दूसरे की तरक्की , किसी को आगे बढ़ता हुआ नहीं देख सकते , लोगों को अपनी कठपुतली बना कर रखना चाहते हैं l ऐसे अशांत मन के लोग अपनी नकारात्मकता से सब ओर अशांति पैदा करते हैं l
शांति तब होगी जब लोगों के ह्रदय में संवेदना होगी , जियो और जीने दो के सिद्धांत पर सब चलेंगे l

Tuesday, 3 July 2018
अपराध तभी बढ़ते हैं , जब अपराधियों को संरक्षण मिलता है
यदि समाज में सुख शांति और बच्चों की सुरक्षा चाहिए तो अनैतिक और अवैध धन्धों को जड़ से समाप्त करना होगा l ऐसे अनैतिक कार्य व्यक्ति अकेला नहीं करता l इनके कर्ता- धर्ता इन कामों के लिए अनेक गुंडे पालते हैं जो इसी समाज में रहते हैं और कभी अपने ' आका ' के लिए और कभी अपने लिए जघन्य अपराधों को अंजाम देते हैं l ऐसे लोग अपने स्वार्थ के लिए एक दूसरे से एक श्रंखला में बंधे होते हैं इसलिए सजा से बच जाते हैं l
हर परिवार को जागना होगा क्योंकि जो भी अपराधी हैं वे किसी न किसी परिवार के सदस्य हैं l जब कभी समाज में दंगे - फसाद होते हैं तो कैसे टिड्डी दल की भांति दंगाई आते हैं , उनके हाथों में हथियार भी होते हैं l यह सब समझने की बातें हैं कि कहीं कोई जादू की छड़ी नहीं थी कि तुरंत हथियार समेत सब आ गए , समाज में ही अनेक लोग इन कामों में , व्यवस्था में लगे होंगे l
केवल दोष देने से समस्या नहीं सुलझती , एक बड़े परिवर्तन की आवश्यकता है l

Monday, 2 July 2018
जब तक जनता जागरूक नहीं होगी , किसी भी समस्या का समाधान संभव नहीं है
अपराध करना और अपराध , अत्याचार , अन्याय को देखकर भी अनदेखा करना , अपनी आँखें मूंद लेना भी अपराध है l तरह - तरह के सब अपराध समाज में ही होते हैं , और अपराधी प्रवृतियों को समाज में ही छुपाते हैं जैसे जो नशे का कारोबार करते हैं , वे ऐसी सामग्री समाज में ही छुपाते हैं , जो मांस का अवैध कारोबार करते हैं , वे जानवरों को समाज में ही चुराते और छुपाते हैं , इसी तरह जो बच्चे - बच्चियों के प्रति जघन्य अपराध करते हैं , रैक्ट्स आदि चलते हैं , वह सब समाज में ही है l इसलिए इनसे निपटने के लिए समाज को अपने छोटे - छोटे स्वार्थ छोड़कर जागरूक और संगठित होना पड़ेगा l
कहते हैं ईश्वर निराकार है , वे स्वयं कैसे काम करेंगे ? यदि हम किसी श्रेष्ठ उद्देश्य के लिए एक कदम आगे बढ़ाएंगे तो वे दैवी शक्तियां हमारे प्रयत्नों में सहयोग के रूप में साकार हो जाएँगी जैसे अत्याचार के अंत के लिए जब अर्जुन ने कदम बढाया तो भगवान उनके सारथी बने , उनके रथ की ध्वजा पर हनुमानजी बैठे l हमें एक कदम तो आगे बढ़ाना ही होगा तभी सहयोग मिलेगा l

Sunday, 1 July 2018
संवेदनहीन समाज में समस्याएं बढ़ती जाती हैं
आज के समय में मुसीबत , कठिनाइयाँ और दुःख में डूबे इनसान के प्रति संवेदना प्रकट करना भी जीवन रूपी नाटक का एक हिस्सा बन गया है l सच्ची सहानुभूति और नि:स्वार्थ सहयोग करने वाले व्यक्ति बहुत कम या न के बराबर हैं l यदि किसी के ऊपर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा और समस्या को सार्वजनिक करने से किसी की गरिमा को , सम्मान को ठेस पहुँचती है तो सहानुभूति के नाम पर मुंह बंद रखने की धमकी देने ज्यादा लोग आ जाते हैं l
आज का संसार गणित से चलता l कुछ लोग आपस में बहुत प्रेम से बात करते हैं , एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं तो इसका अर्थ यह नहीं कि वे एक दूसरे के प्रति सच्चे और बफादार हैं , उनका परस्पर स्वार्थ सिद्ध हो रहा है , इसलिए वे एक हैं l
आज का समय बहुत विवेक और समझदारी से चलने का है l यदि हमारे जीवन का पथ सही है तो अपनी समस्याओं से कैसे निपटें ? यह ज्ञान हमें अपने ही भीतर से , अपने अंतर से प्राप्त हो जाता है l

Subscribe to:
Posts (Atom)