Wednesday 13 June 2018

जीवन जीने की कला का ज्ञान बहुत जरुरी है

    ' तनाव '  आज  के  समय  की  बहुत  बड़ी  समस्या  बन  गया  है  l  इसका  कारण  यही  है  की  लोग  समस्या   की  ही  चर्चा  करते  हैं  ,  उसका  समाधान  नहीं  ढूंढते   l  समस्या  की  बार - बार  चर्चा  करने  से   वह  परेशानी  बढ़ती  जाती  है   l  यदि  हम  अपना  ध्यान    उस  समस्या  के  समाधान  पर   और  उसके  विभिन्न  विकल्पों  पर  केन्द्रित  करें  तो  तनाव  से  बच  सकते  हैं  l 
  तनाव  से  बचने  का  सबसे  सरल  तरीका  यह  है  कि  जो  कुछ  हमारे  पास  है  ,  उसे  ईश्वर  का  आशीर्वाद  मानकर  खुश  रहें  l  कभी  किसी  से  कोई  उम्मीद  न  करें  l   अपनी  तरक्की  के  लिए  ,  जीवन  में  सुख - भोग  के  साधन  इकट्ठे  करने  के  लिए  कभी  गलत  राह  न  चुने  l  अपना  कार्य  सच्चाई  और  ईमानदारी  से  करें   l  ऐसा  सब  करने  के  लिए  धैर्य  और  ईश्वर  पर  विश्वास  जरुरी  है  l  

No comments:

Post a Comment