Wednesday 30 January 2019

नकारात्मक विचारों के लोगों से स्वयं को दूर रखें

   इस   संसार  में  भांति - भांति  के  लोग  हैं  l  मनुष्य  एक  सामाजिक  प्राणी  है  और  वह  समाज  में  मिलजुलकर  रहना  चाहता  है  l  समाज  में  अनेक  लोग  ऐसे  होते  हैं  जिनका  काम  हमेशा  दूसरों  में  कमियां  निकालना  होता  है  l  ऐसे  लोग  अच्छाई  में  भी  बुराई  खोजते  हैं  जैसे  कितना  भी  सुन्दर  पार्क  होगा  , मक्खी  वहां  गंदगी  को  ढूंढ कर   उसी  पर  बैठेगी  l  ऐसे  नकारात्मक  लोगों    से  हमेशा  दूर  रहना  चाहिए  क्योंकि  ऐसे  लोगों  के  साथ  रहकर  यदि  हर  बात  में  कमियां  खोजने  की  आदत  पड़  जाये  तो  व्यक्ति  जीवन  में  कभी  खुश  नहीं  रह  सकता ,  हमेशा  तनाव  में  रहेगा  l
  यदि  हम   हमेशा  गुणों  की  चर्चा  करेंगे ,  बुराई  में  भी  अच्छाई  को  ढूंढेंगे  तो  वातावरण  सकारात्मक  होगा   l  स्वस्थ  और  तनावरहित  जीवन  के  लिए  सकारात्मकता  जरुरी  है  l 

No comments:

Post a Comment