Thursday, 31 January 2019

सत्य में हजार हाथियों का बल होता है , सत्य कभी पराजित नहीं होता

 इस  संसार  में  सदा  से  ही  अच्छाई  और  बुराई  में  संघर्ष  चलता  रहता  है  l  बुराई  के  पास  स्वयं  को  जीवित  रखने  का  केवल  एक  ही  तरीका  है   कि   सच्चाई  की  राह  पर  चलने  वालों  को  हर  संभव  प्रयास  कर  के  आत्महीनता  की  स्थिति  में  पटक  दे ,  जिससे  वे  तरक्की  न कर  पायें  और   बुराई  का  साम्राज्य  कायम  हो  जाये  l   इसलिए  सत्य  की  राह  पर  चलने  वालों  को  जागरूक  रहना  चाहिए ,  किसी  भी  परिस्थिति  में  अपना  आत्मविश्वास  डिगने  न  दे  l  आत्मविश्वास  ही  ईश्वर  विश्वास  है  l  अंधकार  कितना  भी   क्यों  न  हो  , सुबह  अवश्य  होती  है  l 

No comments:

Post a Comment