Wednesday 18 April 2018

अपराधियों के प्रति अनदेखी करने से अपराध और बढ़ते हैं

 आज  समाज  में  जो  व्यवस्थाएं  हैं  उसमे  अपराधी   अपनी  ताकत  और  किसी  की ' कृपा ' से  बच  जाते  हैं  ,  और  कुछ  जमानत  मिलने  पर  समाज  में  घुल- मिलकर  रहते  हैं   l  सारी  समस्याओं  का  सबसे  बड़ा  कारण  यह  है  कि  लोग  अपराधी  को  जानते  हैं , पहचानते  हैं   लेकिन  उसका  बहिष्कार  नहीं  करते ,  उसे  समाज  में  स्वीकार  करते  हैं   l  अनेक  सभ्रान्त  कहे  जाने  वाले   लोग ,  इज्जतदार  लोग  अपराधियों  से  ताल्लुक  रखते  हैं   l  इसके  पीछे  कोई  डर  का  भाव  नहीं  होता  ,  इन  लोगों  के  माध्यम  से  वे  अपनी  वे  सब  इच्छाएं  और  कार्य  संपन्न  करते  हैं  जिन्हें  वे  समाज  से  छुपाना  चाहते  हैं   l   समाज  के  लोग  अच्छे  से  जानते  हैं  कि  कहाँ ,  क्या  अपराध    होता  है  l   अच्छाई  को  संगठित   होकर  विवेक  से  काम  करने  की जरुरत  है   l  

No comments:

Post a Comment